राहुल गांधी ने झांसी में महिलाओं के कार्यक्रम में हिस्सा लिया
झांसी, 21 दिसंबर (आईएएनएस)। कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी एक महीने के भीतर ही दूसरी बार उत्तर प्रदेश के दौरे पर सोमवार को झ्झांसी पहुंचे।
कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी दोपहर तीन बजे झांसी हवाई अड्डे पर उतरने के बाद सीधे बबीना विकास खंड के घिसौली गांव गए। वहां उन्होंने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। करीब एक घंटे से ज्यादा समय बिताने के बाद राहुल वहां से 10 किलोमीटर दूर दलित बाहुल्य बघौरा गांव पहुंचे।
बताया जा रहा है कि वहां राहुल ने दलितों से मुलाकात की और केंद्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की जानकारी ली। वहां से वह झ्झांसी स्थित भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड(भेल) के अतिथि गृह के लिए रवाना होंगे। वहीं वह रात विश्राम करेंगे।
मीडिया को उनके कार्यक्रमों से दूर रखा जा रहा है।
ऐसी संभावना जताई जा रही है कि राहुल रात को यहां से दलित बस्तियों में जाकर दलितों के साथ समय बिता सकते हैं।
हवाई अड्डे पर राहुल गांधी की अगवानी के लिए कांग्रेस का कोई स्थानीय नेता और कार्यकर्ता मौजूद नहीं था। ऐसा माना जा रहा है कि राहुल की तरफ से ही स्थानीय नेताओं को दूर रहने की हिदायत दी गई है।
स्थानीय कांग्रेस सांसद एवं केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री प्रदीप जैन झांसी में मौजूद होने के बाद भी राहुल के कार्यक्रम से दूर रहे। इस बात की वहां जोरों पर चर्चा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications