राजगोपाल के कारण हैदराबाद में तनाव
विजयवाड़ा में भूख हड़ताल पर बैठे राजगोपाल वहां तैनात करीब 300 पुलिसकर्मियों को चमका देकर नाटकीय ढंग से हैदराबाद के निजाम अयुर्विज्ञान संस्थान (निम्स) में भर्ती हो गए।
तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए निम्स अस्पताल और उस ओर जाने वाली सभी सड़कों पर त्वरित कार्रवाई बल के जवानों को तैनात कर दिया गया है।
विजयवाड़ा से सांसद राजगोपाल के निम्स पहुंचने की खबर जैसे ही फैली वैसे ही तेलंगाना के समर्थक और विरोधी कार्यकर्ता अस्पताल की ओर पहुंचने लगे।
दोनों पक्षों में झड़प को रोकने के लिए पुलिस को मामूली बल प्रयोग भी करना पड़ा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications