कर्नाटक विधान परिषद में बहुमत नहीं हासिल कर पाई भाजपा
कांग्रेस और जनता दल (सेक्युलर) गठबंधन ने क्रमश: 10 और पांच सीटों पर जीत हासिल की है।
सोमवार को 10 सीटें जीतने के बाद विधानसभा के ऊपरी सदन में भाजपा के सदस्यों की संख्या 34 हो गई है। भाजपा ने अपनी चार पुरानी सीटें बरकरार रखी है और छह नई सीटें जीती है।
इस चुनाव में कांग्रेस को भारी नुकसान हुआ है। कांग्रेस अपनी पुरानी 19 सीटों में से मात्र 10 सीटें ही जीत पाई है। कांग्रेस के साथ गठबंधन में शामिल जद (एस) को बड़ी सफलता हासिल हुई है। वह पांच सीटें जीतने में सफल हुई है।
चुनाव 23 सीटों के लिए हुआ, क्योंकि कांग्रेस और भाजपा ने एक-एक सीटें निर्विरोध हासिल कर ली थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications