मतदाता सूची में हिजड़ों के लिए होगी अलग पहचान
चावला ने तीसरे मदर टेरेसा मेमोरियल लेक्च र में 'भारत में चुनावी लोकतंत्र' विषय पर अपने व्याख्यान में कहा, "हमने अनुरोध का गहराई से परीक्षण किया और हिजड़ों के लिए एक अलग विकल्प 'अन्य' की अनुमति दी है।"
उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग ने इसके मुताबिक मतदाता सूची में भी बदलाव किया है।
चावला ने कहा, "इसके अलावा जहां कहीं भी लिंग के बारे में जानकारी मांगी जाती है वहां के लिए संशोधित फार्म का प्रयोग किया गया है।"
उन्होंने कहा कि इस बारे में देश के सभी संबंधित विभागों को सूचित कर दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications