टाटा स्टील कार्बन उत्सर्जन में करेगी कटौती
टाटा स्टील के प्रबंध निदेशक एच.एम.नेरुरकर ने यहां एक कार्यक्रम में कहा, "हमारा कार्बन डाईऑक्साइइड उत्सर्जन प्रति टन इस्पात उत्पादन पर 2.2 टन के वैश्विक औद्योगिक औसत से पहले ही कम है। लेकिन हमने वर्ष 2012 तक इसे 1.8 टन के स्तर पर लाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। अगला लक्ष्य 2020 तक इसे 1.5 टन तक लाने का है।"
नेरुरकर ने कहा कि कार्बन उत्सर्जन को प्रति टन इस्पात उत्पादन पर 1.7 टन पर लाने में कोई समस्या नहीं है। दिक्कत इसके नीचे जाने में हो सकती है। नेरुरकर 'द स्टील सेक्टर : इनीसिएटिव फॉर ग्लोबल लीडरशिप' विषय पर सीआईआई द्वारा आयोजित एक सम्मेलन में बोल रहे थे।
नेरुरकर ने कहा, "इस बात का कोई स्पष्ट आश्वासन नहीं है कि हम 1.5 टन के स्तर पर पहुंच सकते हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications