राडार और दूरसंचार में सुधार के लिए नए लेंस
प्राट स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग के विशेषज्ञ नाथन कुंड्ज के साथ इंजीनियरों की टीम ने अध्ययन के बाद नई पीढ़ी के लिए लेंस तैयार किया। इंजीनियरों ने किरणों पर नियंत्रण करने के विषय को ध्यान में रखते हुए लेंस तैयार किया है।
नए लेंसों के बारे में विज्ञान पत्रिका 'नेचर मेटेरियल' के ऑनलाइन संस्करण में रिपोर्ट प्रकाशित हुई है। नए लेंस की मदद से इलेक्ट्रोमेगनेटिक किरणों को स्पष्ट रूप से देखा जा सकेगा।
पुराने लेंसों में ऐसी किरणों को देखने की क्षमता काफी कम होती है। नए जमाने के लेंस को वरिष्ठ शोधकर्ता और प्रोफेसर डेविड आर.स्मिथ की प्रयोगशाला में प्रदर्शित किया गया।
नए लेंस से लगभग 180 डिग्री के कोण से किरणों को देखा जा सकेगा क्योंकि इसका फोकस केंद्र फ्लैट है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications