अंतर्राष्ट्रीय युवा वर्ष होगा 2010 : संयुक्त राष्ट्र
यूएन फोकल पॉइंट ऑन यूथ से जुड़ी निकोल शेफर्ड ने एक बयान में कहा है, "यह अंतर्राष्ट्रीय वर्ष समाज की सभी गतिविधियों में युवकों की पूर्ण व प्रभावी भागीदारी को बढ़ाने के लिए है।"
शेफर्ड ने कहा है, "हम समाज के हर क्षेत्रों को युवाओं और युवा संगठनों के साथ काम करने, उनकी जरूरतों और चिंताओं को बेहतर रूप में समझने तथा समाज को योगदान करने की उनकी क्षमता को पहचान करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।"
यह घोषणा 18 दिसंबर को की गई है। संयुृक्त राष्ट्र महासभा ने इस आयोजन की घोषणा करते हुए अपने प्रस्ताव में दुनिया भर की सरकारों, सामाजिक संगठनों, व्यक्तियों और समुदायों से आह्वान किया है कि वे इस आयोजन के उपलक्ष्य में स्थानीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गतिविधियों को अपना समर्थन दें।
इस आयोजन के उपलक्ष्य में कई अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम पूरे वर्ष भर पहले से तय किए जा चुके हैं। इनमें 31 जुलाई से 13 अगस्त तक इस्तानबुल में पांचवा विश्व युवा कांग्रेस और 24 से 27 अगस्त तक मेक्सिको सिटी में युवाओं के लिए विश्व सम्मेलन शामिल है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications