श्रीलंकाई नौसेना का तमिल विद्रोहियों का पोत जब्त करने का दावा
कोलंबो, 21 दिसम्बर (आईएएनएस)। श्रीलंकाई नौसेना ने तमिल विद्रोहियों द्वारा इस्तेमाल में लाए जाने वाले एक जहाज को जब्त करने का दावा किया है।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार श्रीलंकाई रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को दावा किया कि एमवी प्रिसेज क्रिस्टीना नाम का यह पोत कोलंबो गोदी में है। रक्षा मंत्रालय ने यह नहीं बताया कि 89मीटर लंबा यह पोत कहां से बरामद किया गया और यह किस देश का है।
यह पोत एक तमिल विद्रोही द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर पकड़ा गया है। यह विद्राही सरकारी हिरासत में है। संदिग्ध आरोपी कुमारन पद्मनाथन को थाईलैंड में गिरफ्तार किया गया था।
रक्षा मंत्रालय ने आरोप लगाया है कि इस पोत का इस्तेमाल मानव तस्करी के लिए भी होता था।
एक अन्य घटनाक्रम में सरकार ने सोमवार को कहा कि देश के उत्तरी और दक्षिणी हिस्से के बीच एक महत्वपूर्ण राजमार्ग को जनता के बेरोकटोक इस्तेमाल के लिए खोल दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications