महिला की लाश बरामद
नई दिल्ली, 21 दिसम्बर (आईएएनएस)। दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में सोमवार को एक महिला की लाश उसके घर से बरामद की गई। लाश जली हुई अवस्था में थी।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अंजु नाम की महिला की लाश तड़के तीन बजे बरामद हुई।
अधिकारी ने बताया कि हमने महिला की लाश उसी के घर से बरामद की, मामले की छान-बीन की जा रही है और उसके पति रामू को पूछताछ के लिए पकड़ा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications