अफगानिस्तान में 3 तालिबान आतंकी ढेर
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार प्रांतीय गवर्नर के एक प्रवक्ता ने कहा कि आत्मघाती साजोसामान और स्वचालित हथियारों के साथ आतंकियों ने दक्षिण-पूर्वी प्रांत पकटिका की राजधानी गार्देज के मध्य स्थित एक पुलिस थाने पर सोमवार की सुबह हमला बोल दिया।
प्रवक्ता ने कहा, "सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच हुई गोलीबारी में अब तक तीन आतंकी मारे जा चुके हैं और बाकी आतंकियों को पुलिस और सैन्य बलों ने एक बाजार में घेर लिया है।" लेकिन अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक सूचना नहीं है कि गोलीबारी में सरकारी सुरक्षा कर्मी भी मारे गए हैं या नहीं।
तालिबान प्रवक्ता जबीउल्ला मुजाहिद ने एक अज्ञात स्थान से फोन पर कहा है कि उसके पांच आत्मघाती हमलावरों ने प्रांतीय पुलिस मुख्यालय को उड़ा दिया है। उस समय पुलिस अधिकारी प्रात:कालीन निरीक्षण के लिए कतारबद्ध हो रहे थे।
मुजाहिद ने दावा किया है कि उसके लड़ाकों ने 25 पुलिस कर्मियों को मार गिराया है और अफगानी सुरक्षा बलों के साथ लड़ाई जारी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications