गोवा विस्फोट : साध्वी और पुरोहित को लेकर प्रतिक्रिया से इंकार
मालेगांव में सितंबर 2008 में हुए विस्फोट मामले में साध्वी और पुरोहित आरोपी हैं। सोमवार को यहां पुलिस महानिरीक्षक के. डी. सिंह ने उन मीडिया रिपोर्टों को भी खारिज कर दिया, जिसमें उनके हवाले कहा गया था कि गोवा विस्फोट के तार साध्वी और पुरोहित से जुड़े हैं।
सिंह ने कहा, "अभी यह नहीं कहा जा सकता कि इन दोनों मामलों में संबंध है या नहीं। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) मामले की जांच कर रही है। हम अभी किसी चीज का खुलासा नहीं करेंगे।"
सिंह ने मीडिया में उनके हवाले से प्रकाशित खबर के बारे में कहा, "मैं अभी किसी भी चीज की पुष्टि नहीं करूंगा। मेरे बयान को गलत तरीके से पेश किया गया।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications