कसाब अपने बयान से फिर मुकरा
मामले की सुनवाई कर रहे विशेष न्यायालय के समक्ष कसाब ने कहा कि उसने 26/11 को कामा अस्पताल में गोलीबारी नहीं की थी और तीन वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की भी हत्या नहीं की थी।
इससे पहले 18 दिसम्बर को भी विशेष न्यायाधीश एम. एल. ताहिलयानी की अदालत के समक्ष कसाब ने अपने बयान से पलटते हुए कहा था कि छत्रपति शिवाजी टर्मिनस (सीएसटी) में हुई गोलीबारी के वक्त वह मौजूद नहीं था।
कसाब ने दावा किया था, "मैं सीएसटी में मौजूद नहीं था और रेलवे स्टेशन में भी मैंने गोली नहीं चलाई थी।" उसने खुद पर लगे सभी आरोपों से भी इंकार किया था। साथ ही कहा था कि उसने कभी एक-47 राइफल भी नहीं देखी है।
सोमवार को कसाब ने दावा किया कि उसने नरिमन प्वाइंट के समीप से स्कोडा गाड़ी को अगवा नहीं किया था।
26/11 के इस आतंकवादी हमले में 174 लोग मारे गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications