अमेरिकी स्वास्थ्य सुधार विधेयक ने सीनेट की पहली बाधा पार की (लीड-1)
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार सीनेट ने 60-40 के बहुमत से विधेयक पर बहस को समाप्त करने का फैसला किया। इससे गुरुवार को विधेयक के अंतिम रूप से पारित होने का रास्ता साफ हो गया।
विधेयक के पारित होने के बाद एक अनुमान के अनुसार करीब 3.1 करोड़ ऐसे लोगों को स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध होगा जो अभी तक इस दायरे से बाहर हैं।
नवंबर में हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव्स से पारित विधेयक के मसौदे और विधेयक में सीनेट द्वारा किए गए संशोधनों में समन्वय किया जाएगा। ओबामा को उम्मीद है कि यह कार्य जनवरी या फरवरी तक पूरा हो जाएगा।
विधेयक के पक्ष में 58 डेमोक्रेट और दो उदारवादी स्वतंत्र सीनेटरों ने मतदान किया।
स्वास्थ्य सुधार विधेयक पर हुई रस्साकसी ने नवंबर 2010 में होने वाले चुनावों से पहले ही रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक पार्टी में कटुता बढ़ा दी। नवंबर 2010 में हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव्स की सभी सीटों और सीनेट की 100 में से एक-तिहाई सीटों पर चुनाव होंगे।
विधेयक पर मध्यरात्रि में मतदान कराए जाने पर बिफरते हुए सीनेट में रिपब्लिकन पार्टी के नेता मिच मैककोóोल ने 'सस्ती सौदेबाजी' का आरोप लगाया।
सीनेट में बहुमत प्राप्त डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता हैरी रीड ने कहा कि मतदान से स्वास्थ्य सेवा एक मानवाधिकार बनेगा। विधेयक में स्वीकार किया गया है कि स्वास्थ्य सेवा एक मूल अधिकार, मानवाधिकार है और धनवानों का विशेषाधिकार नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications