चण्डीगढ़ में पुलिस का सुरक्षा अभ्यास
यहां सोमवार सुबह लोग दफ्तरों के लिए निकल रहे थे और दुकानें खुल रही थीं। इसी दौरान लोगों ने विस्फोटों और गोलीबारी की आवाजें सुनीं। पुलिस वाहनों और एंबुलेस के सायरन की आवाजों से सेक्टर 17 का पूरा इलाका गूंज उठा।
इस अभ्यास में पुलिस के कुल 250 जवान शामिल रहे। स्थानीय पुलिस के प्रवक्ता ने संवाददाताओं को बताया, "पुलिस नियंत्रण कक्ष को सुबह 10.30 बजे 'आतंकवादी हमले' की सूचना मिली और कुछ मिनटों के भीतर ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पूरा अभियान लगभग एक घंटे तक चला और यह 11.30 बजे पूरा हो गया। एक 'आतंकवादी' मारा गया और तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए।"
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (चण्डीगढ़) एस.एस. श्रीवास्तव ने कहा, "हम पुलिस के प्रदर्शन से संतुष्ट हैं। प्रतिक्रिया बहुत त्वरित थी और पुलिस तीन 'आतंकवादियों' को जिंदा पकड़ने में सफल रही।"
उन्होंने कहा, "यह अभ्यास पुलिस की नियमित कार्यप्रणाली का हिस्सा है। इससे हमें अपनी तैयारियों को परखने का मौका मिलता है। इस बार भी हमें सुधार की गुंजाइश दिखी है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications