मुंडे होंगे लोकसभा में विपक्ष के उपनेता
पार्टी के एक नेता ने कहा कि भाजपा संसदीय दल के अध्यक्ष का पद ग्रहण करने वाले लालकृष्ण आडवाणी ने मुंडे के नाम का अनुमोदन किया।
पार्टी नेता ने बताया, "रमेश बैस को लोकसभा में भाजपा संसदीय दल का मुख्य सचेतक नियुक्त किया गया। राज्यसभा में एस.एस.अहलूवालिया को पार्टी का उपनेता और माया सिंह को मुख्य सचेतक नियुक्त किया गया।"
मुंडे लोकसभा में विपक्ष के नेता का पद संभालने वाली सुषमा स्वराज की सहायता करेंगे।
महाराष्ट्र के बीद से सांसद मुंडे ने दिवंगत प्रमोद महाजन के साथ मिलकर राज्य में भाजपा का जमीनी स्तर तक प्रसार किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications