मेक्सिको में 100 हत्याओं का आरोपी गिरफ्तार
रविवार को समाचार एजेंसी ईएफई ने सुरक्षा अधिकारियों के हवाले से बताया कि जीसस बासिलियो अरौजो नाम के इस शख्स को शुक्रवार को मार्लोस राज्य के जीयूटेपेक से गिरफ्तार किया गया उसके साथ एक महिला भी थी।
36 वर्षीय अरौजो गुयरेरो और मार्लोस में बेल्ट्रान लेवा ब्रदर्स के लिए काम करता था। जांचकर्त्ताओं को संदेह है कि अरौजो के खाड़ी देश के लास जेटास से भी संबंध हैं।
सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि गुयेरेरा और मर्लोस राज्य में अरौजो पर 109 से अधिक व्यक्तियों के हत्या का आरोप है। अरौजो बाद में एक संदेश छोड़ जाता जिसमें एल जेफे दे जेफेस यानी बादशाहों का बादशाह लिखा छोड़ देता था , उस में अर्टूयरो बेल्ट्रान लेवी के कई सहयोगी भी शामिल हैं।
मादक पदार्थो की तस्करी और हिंसा की वजह से राष्ट्रपति फेलिप काल्ड्रेन ने दिसंबर 2006 से 45 हजार से अधिक सैनिक और पुलिस के 20 हजार जवानों को पूरे मेक्सिको में तैनात किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications