फिलीस्तीन की पहली सौंदर्य प्रतियोगिता स्थगित
उदारवादी फतह आंदोलन द्वारा नियंत्रित पश्चिमी तट में 26 दिसम्बर को यह प्रतियोगिता आयोजित होनी थी। अधिकारियों ने रामल्लाह में एक वक्तव्य में कहा है कि इस प्रतियोगिता का मकसद इस क्षेत्र का एक गैर-राजनीतिक चेहरा दिखाना था।
गाजा पट्टी के विरोधी इस्लामी आंदोलन हमास के अधिकारियों ने इस निर्णय की निंदा करते हुए कहा कि यह निर्णय पश्चिमी तट के नैतिक क्षरण को दिखाता है।
पिछले साल गाजा पट्टी में इजरायल द्वारा बरती गई आक्रामकता की पहली बरसी की वजह से इस प्रतियोगिता को स्थगित किया गया है। इजरायल की इस आक्रामकता में 1,400 फीलिस्तीनियों की मौत हो गई थी।
प्रतियोगिता में कुल 58 महिलाएं हिस्सा लेने वाली थीं। इनमें 26 अरब-इजरायली महिलाएं थीं जबकि 32 वेस्ट बैंक की सुंदरियां थीं। पृथक गाजा पट्टी से किसी भी प्रतियोगी ने आवेदन नहीं किया था। इस प्रतियोगिता की विजेता को पुरस्कार में एक नई कार, तुर्की की 10 दिवसीय यात्रा का अवसर और 2,700 डॉलर की नकद राशि मिलना थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications