झारखण्ड में बुधवार को होगी मतगणना

मुख्य मुकाबला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) और कांग्रेस-झारखण्ड विकास मोर्चा-प्रजातांत्रिक (जेवीएम-पी) गठबंधन के बीच है।

राज्य में तीसरा प्रमुख गठबंधन राष्ट्रीय जनता दल (राजद), लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) और वाम दलों का है। इन सभी गठबंधनों के नेता अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं।

राज्य नें पांच चरणों में हुए विधानसभा चुनाव की शुरुआत 25 नवंबर को हुई थी। अंतिम चरण में 18 दिसम्बर को मतदान हुआ था। यहां 1,511 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

वर्ष 2005 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा और जनता दल युनाइटेड ने क्रमश: 30 और छह सीटों पर जीत दर्ज की थी। वहीं झारखण्ड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने 17, कांग्रेस ने नौ और राजद ने सात सीटों पर जीत दर्ज की थी।

ऑल झारखण्ड स्टुडेंट्स यूनियन (एजेएसयू), फॉरवार्ड ब्लॉक और युनाइटेड गोआन डेमोक्रेटिक पार्टी (यूजीडीपी) ने दो-दो सीटों पर जीत दर्ज की थी। दूसरी ओर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा), मार्क्‍सवादी कम्युनस्टि पार्टी-माले और झारखण्ड पार्टी ने एक-एक सीट पर जीत दर्ज की थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+