अगले महीने नेपाल जाएंगे कृष्णा
कृष्णा तीन दिवसीय दौरे पर संभवत: 15 जनवरी को नेपाल पहुंचेंगे। इस यात्रा के दौरान वह नेपाली प्रधानमंत्री माधव कुमार नेपाल और दोनों उप प्रधानमंत्रियों से भी मिलेंगे। इनमें से एक उपप्रधानमंत्री सुजाता कोइराला नेपाल की विदेश मंत्री भी हैं।
विदेश मंत्री नेपाल की अन्य महत्वपूर्ण राजनीतिक दलों के प्रमुखों से भी मिलेंगे। उनका माओवादी नेता पुष्प कुमार दहाल प्रचंड से भी मिलने का कार्यक्रम है। प्रचंड का यह आरोप रहा है कि भारत नेपाल के आंतरिक मामलों में दखल देता है।
माओवादी पार्टी से जुड़े दैनिक 'जनदिशा' ने कहा कि पड़ोसी देश ने हमेशा नेपाल में लोकतंत्र समर्थक आंदोलन में बाधा डाला है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications