आमिर को नहीं मिली ऑफीसर्स ट्रेनिंग एकेडमी में जाने की इजाजत
सूत्रों का कहना है, "फिल्म अभिनेता ने रक्षा मंत्रालय से अनुरोध कर ओटीए में एक दिन बिताने की इजाजत मांगी थी लेकिन उन्हें यह इजाजत देने से मना कर दिया गया है और इसके पीछे कोई कारण भी नहीं बताया गया है।"
आमिर कैडेट्स से मुलाकात करना और उनके जीवन को करीब से देखना चाहते थे।
'शॉर्ट सर्विस कमीशन' की परीक्षा पास कर इस संस्थान से हर साल 500 कैडिट बाहर निकलते हैं।
अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि आमिर अपनी भविष्य की परियोजनाओं के लिए सेना के संस्थान में समय बिताना चाहते थे या शुक्रवार को प्रदर्शित हो रही उनकी फिल्म '3 इडियट्स' के प्रचार के लिए कैडेट्स से मिलना चाहते थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications