समर्थन हासिल करने के लिए भारतीय समुदाय की मदद करें : सामी वेलु
इपोह में पार्टी इकाई के कार्यो की सराहना करते हुए वेलु ने कहा कि पार्टी मुख्यालय सप्ताह में पांच दिन खुला रहता है और सहायता मांगने वाले वहां लगातार आते रहते हैं।
समाचार पत्र न्यू स्ट्रेट्स टाइम्स ने सोमवार को कहा कि वेलु ने यह व्यवस्था सभी राज्यों के पार्टी कार्यालयों में लागू करने को कहा, जिससे समुदाय राज्य पार्टी अधिकारियों के सामने अपनी समस्याएं रख सकें।
पार्टी की योजना राज्य के अधिकारियों के लिए एक कार्यशाला का आयोजन करने की भी है।
मलेशिया में करीब 20 लाख की आबादी वाले भारतीय मूल के समुदाय की सबसे पुरानी प्रतिनिधि पार्टी एमआईसी को मार्च में हुए संसदीय चुनावों में भारी धक्का लगा था। वेलु स्वयं भी चुनाव हार गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications