नक्सलियों ने सामुदायिक भवन को विस्फोट से उड़ाया
पुलिस के अनुसार रविवार रात बोकारो जिले के नवाडिह प्रखंड के पलामू गांव में नक्सलियों ने हमला कर सामुदायिक भवन को उड़ा दिया।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि नक्सलियों ने विस्फोटकों की सहायता से सामुदायिक भवन को उड़ाया। उन्होंने कहा कि विस्फोट में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
अधिकारी ने कहा कि विस्फोट स्थल से नक्सलियों के पर्चे बरामद हुए, जिनमें लिखा था कि सामुदायिक भवन को इस वजह से उड़ाया गया क्योंकि विधानसभा चुनाव के दौरान इसमें सुरक्षाकर्मी ठहरे थे।
नक्सलियों ने नवाडिह प्रखंड में ही 18 दिसम्बर को एक विद्यालय भवन को विस्फोट कर उड़ा दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications