अमेरिकी स्वास्थ्य सुधार विधेयक ने सीनेट में पहली बाधा पार की
वाशिंगटन, 21 दिसम्बर (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की शीर्ष घरेलू प्राथमिकता स्वास्थ्य बीमा सुधार विधेयक ने सोमवार को सीनेट की प्रक्रियागत बाधाओं में से पहली बाधा पार कर ली।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार सीनेट ने 60-40 के बहुमत से विधेयक पर बहस को समाप्त करने का फैसला किया। इससे गुरुवार को विधेयक के अंतिम रूप से पारित होने का रास्ता साफ हो गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications