अमेरिकी स्वास्थ्य सुधार विधेयक जल्द पारित होगा

संवाददाताओं के यह पूछने कि क्या बहुमत के आवश्यक 60 वोट सुरक्षित हुए, सीनेट में बहुमत दल के नेता हैरी रीड ने कहा कि, "इसका रास्ता दिखाई दे रहा है।" सीनेट विधेयक पर क्रिसमस के पूर्व मतदान कर सकती है। हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव्स के जनवरी में अंतिम रूप से विधेयक को स्वीकृति देने की उम्मीद है।
उधर रिपब्लिकन पार्टी के आग्रह पर 383 पेज के संपूर्ण सुधार विधेयक को शनिवार को सीनेट में पूरी तरह पढ़ा गया। इसमें कई घंटे लगे। ओबामा ने स्वास्थ्य सुधार विधेयक को घाटा कम करने वाला दशक का सबसे बड़ा उपाय कहा। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सुधार विधेयक अब वास्तविकता बनने जा रहा है। इससे जिनके पास स्वास्थ्य बीमा नहीं है उनको सुरक्षा मिलेगी।
ओबामा ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि कांग्रेस के बजट कार्यालय के अनुसार नए कानून से पहले दशक में 132 अरब डॉलर का घाटा कम होगा और उसके अगले 10 वर्षो में घाटे में 10 खरब की कमी होगी। सीनेट के नए विधेयक में लागत को 871 अरब डॉलर दिखाया गया है। इससे पहले विधेयक के पारित होने पर आनेवाली लागत 848 अरब डॉलर थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications