गुडगांव में अगले साल से 'शहरी बस सेवा'

राज्य के परिवहन आयुक्त आनंद मोहन सरन ने कहा, " शहरी बस सेवा के लिए खरीदी जाने वाली 450 नई बसें ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (जीपीएस) से लैस होंगी वहीं 60 फीसदी बसें वातानुकूलित लो-फ्लोर वाली बसें होंगी। अगले महीने इसके लिए निविदा आमंत्रित की जाएगी। अगले साल अगस्त से शहरी बस सेवा शुरू होने की उम्मीद है।"
परिवहन आयुक्त ने कहा, "ये बसें गुडगांव, फरीदाबाद और दिल्ली के बीच चलेंगी इसके अलावा गुडगांव शहर के अंदरूनी भागों में भी ये बसें चलेंगी। इस बस सेवा के लिए 227 नए बस स्टैंड बनाए जाएंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications