नेता विपक्ष का पद छोड़ेंगे आडवाणी

सुषमा स्वराज होंगी नेता विपक्ष
भाजपा नेताओं पर आरएसएस के दबाव का असर साफ नजर आने लगा है। सबसे पहला असर आडवाणी पर दिख रहा है। इसी असर के चलते आडवाणी नेता विपक्ष के पद से इस्तीफा देकर यह जिम्मेदारी सुषमा स्वराज को सौंपने जा रहे हैं।
इसका मतलब यह नहीं है कि आडवाणी राजनीति से इस्तीफा देने जा रहे हैं। आडवाणी अब भाजपा संसदीय दल के अध्यक्ष मनोनीत किए जाएंगे। इस काम के लिए संसदीय दल के संविधान में संशोधन भी किया जाएगा। वो ठीक उसी प्रकार काम करेंगे, जिस प्रकार सोनिया गांधी कांग्रेस में कर रही हैं।
नितिन गडकरी नए अध्यक्ष
संसदीय दल की बैठक का एक और प्रमुख आकर्षण अध्यक्ष का चुनाव होगा। राज्यसभा में संसदीय दल के उप नेता एसएस अहलूवालिया के मुताबिक संसदीय बोर्ड की बैठक में नए अध्यक्ष का चुनाव होगा। इस चुनाव में नितिन गडकरी को अध्यक्ष के रूप में चुना जाना लगभग तय है।












Click it and Unblock the Notifications