आईआईएम इंदौर परिसर में प्रोफेसर की हत्या (लीड-1)
इंदौर पुलिस नियंत्रण कक्ष के अधिकारी ने कहा, "अमृता पंचौली का शव परिसर से बरामद किया गया। वह खून से लथपथ थीं। ऐसा प्रतीत होता है कि उनपर चाकू या किसी अन्य तेज धार वाले हथियार से वार किया गया।"
शव बरामद होने के बाद आईआईएम परिसर की नाकेबंदी कर पुलिस बल तैनात कर दिया गया। शुक्रवार सुबह आठ बजे जब अमृता के कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी।
अमृता की एक पड़ोसी ने कहा कि उन्हें अंतिम बार गुरुवार रात 8.30 बजे देखा गया था।
अमृता मूल रूप से राजस्थान के उदयपुर की रहने वाली थीं। वह गत डेढ़ वर्षो से आईआईएम इंदौर में काम कर रही थीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications