जिया का बांग्लादेश और भारत के बीच राजनीतिक सद्भाव पर जोर
खालिदा जिया ने गुरुवार को ढाका में भारत के निवर्तमान उच्चायुक्त पिनाक रंजन चक्रवर्ती से कहा, "हम भारत के साथ अच्छे संबंध चाहते हैं। यदि दोनों देशों के बीच अनसुलझे मुद्दों को सुलझा लिया जाए तो संबंध और मजबूत हो जाएंगे।"
बांग्लादेशी समाचार पत्र 'न्यू एज' ने शुक्रवार को खालिदा जिया के सहयोगी शमशेर मोबिन चौधरी के हवाले से खबर प्रकाशित की है। चौधरी के अनुसार पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा, "केवल राजनीतिक सद्भाव से ही अनसुलझे मुद्दों का हल निकाला जा सकता है और हम भारत से ऐसे ही रवैये की उम्मीद करते हैं।"
उल्लेखनीय है कि बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना का तीन दिवसीय भारत दौरा 10 जनवरी से शुरू होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications