तेलंगाना मसले पर लोकसभा स्थगित
प्रश्नकाल आरंभ होते ही तेदेपा के सदस्य एकीकृत आंध्र प्रदेश के समर्थन में नारेबाजी करते हुए अध्यक्ष के आसन के समीफ पहुंच गए। इसके बाद तेदेपा सदस्यों के विरोध में कांग्रेस के कुछ सदस्यों ने 'जय तेलंगाना' के नारे लगाए।
सदन में हंगामे के बीच वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। हंगामा न थमता देख लोकसभा अध्यक्ष ने सुबह 11.20 बजे सदन की कार्यवाही दोपहर तक के लिए स्थगित कर दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications