सशस्त्र बल विशेषाधिकार कानून को रद्द नहीं किया जाएगा: एंटनी
एंटनी ने संवाददाताओं से कहा, "जब तक सशस्त्र बलों की उपस्थिति जरूरी है तब उन्हें विशेष प्रावधान की आवश्यकता होगी। विशेष शक्तियों के बिना वे काम नहीं कर पाएंगे।"
एंटनी ने कहा, "अगर हम देखें तो जम्मू एवं कश्मीर और पूर्वोत्तर की स्थिति में सुधार हुआ है।"
उल्लेखनीय है कि जम्मू एवं कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला सहित कई लोगों ने सशस्त्र बल विशेषाधिकार कानून को रद्द करने की मांग की है। इन सभी का कहना है कि इस कानून से मानवाधिकारों का उल्लंघन होता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications