हिमाचल आईआईटी का दूसरा सत्र मंडी में
राज्य के प्रौद्योगिकी शिक्षा मंत्री नरेंद्र ब्रागटा ने कहा कि प्रारंभ में आईआईटी की कक्षाएं मंडी स्थित वल्लभ राजकीय महाविद्यालय में आयोजित होगी।
ब्रागटा ने कहा कि जब तक आईआईटी का अपना भवन तैयार नहीं होता है तब तक वल्लभ राजकीय महाविद्यालय में कक्षाएं आयोजित होंगी। उन्होंने कहा कि मंडी के समीप कामांड गांव में आईआईटी परिसर का निर्माण किया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि हिमाचल प्रदेश में आईआईटी की स्थापना संबंधी निर्णय केंद्र सरकार ने दो अक्टूबर 2007 को लिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications