अजमेर रेलवे स्टेशन को विश्व स्तर का बनाने का प्रस्ताव
रेल राज्यमंत्री ई. अहमद ने शुक्रवार को राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बेहतर वास्तुकला वाली अत्याधुनिक स्टेशन इमारत की व्यवस्था करने की योजना है जहां यात्रियों के आगमन प्रस्थान का मार्ग अलग-अलग हो। इसके साथ ही फूड प्लाजा, मुद्रा विनिमय काउंटर, पर्यटक सूचना बूथ, रिटेल आउटलेट, इंटरनेट कैफे, एटीएम सुविधाएं, होटल, कार रेंटल, जहां कहीं व्यावहारिक हों प्रीपेड टैक्सी बूथ, बेहतर रोशनीयुक्त परिचलन क्षेत्र आदि जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हों।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications