दिल्ली में बढ़ी ठंड
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, "शुक्रवार सुबह न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि औसत से कुछ अधिक था। अगले कुछ दिनों में घना कोहरा छाएगा और तापमान में और गिरावट होगी।"
गुरुवार के दिन न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इस मौसम का अब तक का न्यूनतम तापमान 28 नवंबर को 7.9 डिग्री सेल्सियस रहा था।
शुक्रवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications