झारखण्ड में हिंसा के बीच मतदान जारी

एक अन्य वारदात में गुरुवार रात नक्सलियों ने बोकारो के गोमिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक स्कूल में विस्फोट किया। विस्फोट में स्कूल के छह कमरे क्षतिग्रस्त हो गए। उधर, राज्य में पांचवें और आखिरी चरण का मतदान शुक्रवार सुबह साते बजे से कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच आरंभ हो गया।
अंतिम चरण में राज्य विधानसभा की कुल 81 सीटों में से 16 पर मतदान हो रहा है। इस चरण में कुल 290 उम्मीदवार मैदान में हैं। मतगणना 23 दिसम्बर को होगी। चुनाव के मद्देनजर राज्य में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए लगभग 75,000 सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications