वीजा जारी करने में विलंब कर रहा है पाक: अमेरिका
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को इस संबंध में जानकारी दी। मंत्रालय के उप प्रवक्ता रोबर्ट वुड ने कहा कि सैकड़ों वीजा आवेदन लंबित पड़े हैं।
वुड ने कहा कि उन्होंने अपनी चिंता से पाकिस्तान को अवगत करा दिया है। उन्होंने कहा कि वीजा जारी करने और उसके नवीनीकरण में हो रही देरी से कई कार्यक्रम प्रभावित हो रहे हैं।
अमेरिकी समाचार पत्र 'न्यूयार्क टाइम्स' ने कहा है कि वीजा जारी करने में हो रही देरी के पीछे पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी और सेना का हाथ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications