समझौते के लिए मून ने विश्व नेताओं से अपील की (लीड-1)

कोपेनहेगन, 18 दिसम्बर (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने कोपेनहेगन में जलवायु परिवर्तन संबंधी समझौते को अमलीजामा पहनाने के लिए विश्व नेताओं से अपील की है।

यहां गुरुवार शाम मीडिया के साथ बातचीत में मून ने कहा कि विश्व नेताओं को जलवायु परिवर्तन संबंधी समझौते को आकार देना होगा। उन्होंने कहा कि वह आशावान है कि यह समझौता हो जाएगा।

मून ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि कोपेनहेगन में जलवायु परिवर्तन को लेकर समझौता हो जाएगा क्योंकि सभी प्रमुख देश ऐसा चाहते हैं। उन्होंने कहा, "130 से अधिक देशों के नेता यहां हैं। यदि वे समझौता नहीं कर सकेंगे तो कौन करेगा?"

मून ने कहा, "अब आपसी समझ, सहमति और साहस की जरूरत है। यह हमारा नैतिक दायित्व बनता है कि हम भविष्य के लिए कदम उठाएं।"

मून ने कहा है कि अमेरिका ने वादा किया है कि वह हर साल 100 अरब डॉलर की सहायता राशि देगा ताकि जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए गरीब देशों की मदद की जा सके। उन्होंने कहा कि यह एक अच्छा कदम है।

वैसे अमेरिका इस पर जोर दे रहा है कि कार्बन उत्सर्जन में कटौती पर बाध्याकरी समझौता हो, जिसका चीन और अन्य देश विरोध कर रहे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+