अमेरिका को उम्मीद, संवैधानिक राह पर बना रहेगा पाकिस्तान

वाशिंगटन, 18 दिसम्बर (आईएएनएस)। पाकिस्तान में तख्ता पलट की अफवाहों के बीच अमेरिका ने वहां के हालात को 'गंभीर' करार देते हुए आशा जताई है कि पाकिस्तान संवैधानिक राह पर बना रहेगा।

पाकिस्तानी सर्वोच्च न्यायालय द्वारा एक विवादास्पद अध्यादेश को निरस्त किए जाने के बाद तमाम अटकलें लगाई जा रही हैं। राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के भी पद से हटने की संभावना जताई गई है।

अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रॉबर्ट वुड ने गुरुवार को संवादाताओं से कहा, "यह पाकिस्तान का आंतरिक मामला है और हम पाक सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का सम्मान करते हैं।"

यह पूछे जाने पर कि अगर न्यायालय के फैसले के बाद जरदारी पद से हटते हैं तो पाकिस्तान में आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई पर किसी तरह का प्रभाव पड़ेगा तो वुड ने कहा, "हम यह उम्मीद करते हैं कि पाकिस्तानी नेता अपने संविधान के मुताबिक ही कदम उठाएंगे।"

उन्होंने कहा, "मेरा मानना है कि मौजूदा समय में पाकिस्तान कई चुनौतियों का सामना कर रहा है। मैं सोचता हूं कि पाकिस्तान भी यह स्वीकार करेगा कि स्थिति गंभीर है।"

उल्लेखनीय है कि बीते बुधवार को पाक सर्वोच्च न्यायालय ने विवादास्पद अध्यादेश 'नेशनल रिकंसिलिएशन ऑर्डिनेंस' (एनआरओ) को अवैध करार दिया एनआरओ को पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ की ओर से वर्ष 2007 में लाया गया था। इसके तहत नेताओं और सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले के खत्म हो गए थे।

इसी अध्यादेश के आने के बाद ही राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी एवं उनकी दिवंगत पत्नी व पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की स्वदेश वापसी हो सकी थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+