डी.सुब्बाराव ने की मुखर्जी से मुलाकात
मुलाकात के बाद सुब्बाराव ने कहा कि उन्होंने वित्त मंत्री के साथ स्थूल आर्थिक मुद्दों पर चर्चा की।
सुब्बाराव ने संवाददाताओं को बताया, "मैं वित्त मंत्री के साथ एक नियमित बैठक के लिए आया हूं। मुलाकात के दौरान मैंने स्थूल आर्थिक स्थिति के बारे में चर्चा की।"
दिन में मुखर्जी ने वर्ष 2009 के लिए अर्ध वार्षिक वित्तीय समीक्षा संसद में प्रस्तुत की। इसमें मौजूदा वित्त वर्ष के दौरान सकल आर्थिक विस्तार में 7.75 प्रतिशत की वृद्धि होने का अनुमान किया गया है।
ठीक यहीं पर खाद्य कीमतों में भारी बढ़ोतरी सरकार के लिए चिंता का विषय बन रही है। सरकार फिलहाल वृद्धि दर और महंगाई में संतुलन बिठाने की कोशिश कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications