कोपेनहेगन में समझौते को लेकर मून आशावान
कोपेनहेगन, 18 दिसम्बर (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने कहा कि वह कोपेनहेगन में जलवायु परिवर्तन संबंधी समझौते को लेकर आशावान हैं।
यहां गुरुवार शाम मीडिया के साथ बातचीत में मून ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि कोपेनहेगन में जलवायु परिवर्तन को लेकर समझौता हो जाएगा क्योंकि सभी प्रमुख देश ऐसा चाहते हैं। उन्होंने कहा, "130 से अधिक देशों के नेता यहां हैं। यदि वे समझौता नहीं कर सकेंगे तो कौन करेगा?"
मून ने कहा, "अब आपसी समझ, सहमति और साहस की जरूरत है। यह हमारा नैतिक दायित्व बनता है कि हम भविष्य के लिए कदम उठाएं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications