सहारनपुर में 6 बंग्लादेशी युवक गिरफ्तार
जिले के गंगोह थाना-प्रभारी जगवीर सिंह अत्री ने वहां संवाददाताओं को बताया कि सूचना के आधार पर तिराहा कला मुहल्ले में शुक्रवार को छापेमारी कर 6 बांग्लादेशी युवकों अबुल हसन, मोहम्मह जाकिर, मोहम्मद हनीफ, जलालुद्दीन, दिलावर और मोहम्मद बिलाल को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में पता चला है कि ये लोग पैसे लेकर बंग्लादेशी नागरिकों को नौकरी का लालच देकर उन्हें गोपनीय तरीके से भारत लाते थे।
अत्री ने बताया कि गिरफ्तार युवक 20 से 25 वर्ष की उम्र के बीच के हैं। ये बंग्लादेश के कोकसा जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने कबूला कि दस दिन पहले पश्चिम बंगाल सीमा से दाखिल होकर ये भारत में अवैध तरीके से घुसे। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार बंग्लादेशी युवकों से इनके संबंधों और संपर्को के बारे में पूछताछ की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications