पश्चिम बंगाल में नक्सलियों ने की 3 माकपा समर्थकों की हत्या
पुलिस के अनुसार बांधागरा और चंदरा गांव से गुरुवार रात नक्सलियों ने माकपा के तीन समर्थकों को अगवा कर लिया। शुक्रवार सुबह अगवा किए गए तीनों व्यक्तियों अनिल चालक, दया चालक और अमोल पात्रा के शव पाए गए।
एक अन्य माकपा सदस्य गणेश हंसदा को गंभीर हालत में मिदनापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गौरतलब है कि नक्सलियों ने जीतूशोले में एक लोहे की फैक्टरी में आग लगा दी। बानकाशोले में एक तेल टैंकर और धीरुआ में तीन ट्रकों को आग के हवाले कर दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications