सिंहासन नहीं, 'द चेयर' पर बैठेंगे ओबामा!
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक डेनमार्क के समाचार पत्र 'बर्लिगस्के टीडेंडे' के अनुसार ओबामा के सहयोगियों ने कुर्सियां बनाने वाली एक कंपनी से संपर्क कर उससे जलवायु शिखर सम्मेलन में एक अस्थायी टेलीविजन स्टूडियो के लिए दो 'द चेयर' कुर्सियां बनाने का अनुरोध किया था।
डेनमार्क के वास्तुकार हेन्स जे. वेगनर ने 1949 में 'द चेयर' को डिजाइन किया था। वेगनर की 2007 में 92 वर्ष की उम्र में मृत्यु हो गई थी। यह कुर्सी उस वक्त सुर्खियों में आई थी जब अमेरिका के राष्ट्रपति पद के दो उम्मीदवार जॉन एफ. केनेडी और रिचर्ड निक्सन 1960 में एक टेलीविजन चर्चा के दौरान इन कुर्सियों पर बैठे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications