प्रधानमंत्री की क्योटो प्रोटोकॉल नहीं छोड़ने की अपील (लीड-1)
सम्मेलन के अंतिम दिन मनमोहन सिंह ने दुनिया के नेताओं से कहा, "हम एक सकारात्मक और रचनात्मक भूमिका निभाएंगे ताकि हम एक संतुलित और समान नतीजा हासिल करने के लिए विवादों के बीच सेतु बना सकें।"
जलवायु परिवर्तन से लड़ने के लिए भारत द्वारा स्वैच्छिक रूप से घोषित कदमों का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि नई दिल्ली ने स्वैच्छिक रूप से वर्ष 2020 तक अपने जीडीपी विकास की तीव्रता में कार्बन के उत्सर्जन में कटौती का लक्ष्य पहले ही तय कर दिया है। उन्होंने जोर दिया कि कोपेनहेगन सम्मेलन के नतीजों से परे भारत अपना लक्ष्य हासिल करेगा।
'समान बोझ- हिस्सेदारी' पर जोर देते हुए सिंह ने दुनिया के नेताओं से 1997 के क्योटो प्रोटोकॉल और जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र कन्वेंशन को नहीं छोड़ने की अपील की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications