दवा फैक्टरी में आग लगने से 3 कामगारों की मौत (लीड-1)

जिले के पुलिस अधीक्षक प्रवीण कुमार ने आईएएनएस को बताया, " यह घटना जिले के मंसूरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत औद्यौगिक क्षेत्र में हुई। यहां शुक्रवार सुबह दवा कंपनी रेनबैक्सी के लिए दवा प्रसंस्करण का काम करने वाली मेघना फैक्टरी में अचानक आग लग गई। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आग शार्ट-सर्किट के कारण लगी।"

पुलिस के मुताबिक हादसे में छह लोग बुरी तरह से झुलस गए। जिले के पुलिस अधीक्षक (शहर) राजीव मेहरोत्रा ने संवाददाताओं को बताया कि आग बुझाने के बाद एक कामगार का शव बरामद किया गया है।

कर्मचारियों का कहना है कि इस हादसे के बाद से ही उनके दो साथी लापता हैं जबकि पुलिस ने किसी कर्मचारी के फैक्टरी के अंदर फंसे होने की आशंका से साफ इनकार किया है।

फैक्टरी मालिकों पर आग से निपटने के पुख्ता इंतजाम न करने का आरोप लगाते हुए फैक्टरी के कर्मचारियों और ग्रामीणों ने मिलकर फैक्टरी में तोड़-फोड़ की।

पुलिस के मुताबिक आग में झुलसे छह लोगों में चार की हालत गंभीर है, सभी घायलों का उपचार मेरठ मेडिकल कॉलेज में कराया जा रहा है। घायल लोगों में अग्निशमन दल का एक कर्मचारी भी शामिल है जिसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि हादसे के समय फैक्टरी के अंदर करीब 20 से अधिक कामगार मौजूद थे।

जिले के पुलिस उपाधीक्षक देवकरन ने संवाददाताओं को बताया," आग सुबह लगभग आठ बजे लगी। सूचना मिलने के तत्काल बाद अग्निशमन दल की छह गाड़ियां मौके पर भेजी गईं और करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+