राज्यसभा में दिनाकरन के मुद्दे पर हंगामा
सदन में शून्यकाल शुरू होने के साथ ही सांसद प्रवीण राष्ट्रपाल ने चिल्ला कर कहा, "यहां क्या हो रहा है? दिनाकरन को क्यों निशाना बनाया जा रहा है? इसलिए क्योंकि वह दलित हैं।"
इसके बाद विपक्ष की ओर से जवाबी नारेबाजी होने लगी, लेकिन राष्ट्रपाल ने कहा, "क्या आपके कहने का मतलब यह है कि देश में वही एक मात्र भ्रष्ट न्यायाधीश हैं?"
चूंकि शोरशराबा जारी रहा, लिहाजा उपसभापति के.रहमान खान ने कहा कि इस मामले में कुछ भी दर्ज नहीं किया जाएगा।
ज्ञात हो कि गुरुवार को राज्यसभा के सभापति हामिद अंसारी ने 75 सदस्यों द्वारा सौंपा गया एक याचिका स्वीकार की गई है, जिसमें भूखंड हड़पने के आरोपों पर दिनाकरन के खिलाफ महाभियोग लाए जाने की मांग की गई है। लेकिन इस याचिका का भविष्य फिलहाल अनिश्चित बना हुआ है।
उपराष्ट्रपति अंसारी के कार्यालय के एक अधिकारी ने कहा, "सभापति हामिद अंसारी ने राज्यसभा के 75 सदस्यों द्वारा प्रेषित, न्यामूर्ति दिनाकरन को हटाए जाने से संबंधित एक याचिका स्वीकार की है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications