इंदौर में आईआईएम प्रोफेसर की हत्या, पुलिस जांच में जुटी (लीड-1)

भारतीय प्रबंधन संस्थान शहर से बाहर किशनगंज थाना क्षेत्र में स्थित है। संस्थान के परिसर में बने आवास में ही अमृता पंचौली रहा करती थी । शुक्रवार की सुबह उनके आवास के भीतर उनकी रक्त रंजित लाश मिली है। इंदौर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वी. के. माहेश्वरी ने संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि अमृता की हत्या की गई है मगर किसने और क्यों की है, इसकी पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद ही इसका खुलासा हो सकेगा कि हत्या किस उद्देश्य को लेकर की गई।

अमृता मूल रूप से राजस्थान के उदयपुर की रहने वाली थीं और लगभग डेढ़ साल पहले ही आईआईएम इंदौर आई थी। वे यहां ऑर्गनाइजेशन बिहेवियर विषय पढ़ाया करती थीं। उन्होंने कई देशों में जाकर अपने शोध पत्र भी पढ़े थे और देश की एक प्रमुख प्रतियोगी पत्रिका ने उन्हें मिस इंटैलेक्च ुअल आफ द ईयर के खिताब से भी नवाजा था।

अमृता के पड़ोसियों के मुताबिक शुक्रवार को उनके परिजन आने वाले थे और इसको लेकर वे खुश भी थी। सुबह जब उनके यहां घरेलू काम करने वाली नौकरानी आई तो काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला और पीछे से जाकर देखा गया तो उनकी लाश पड़ी थी। उनके परिजन जब इंदौर पहुंचे तो उन्हें अमृता की लाश मिली।

इंदौर पहुंचे अमृता के परिजनों का कहना है कि उनकी किसी से दुश्मनी नहीं थी। वह काफी खुश थीं, मगर उसके साथ ऐसा कैसे हो गया, यह वे भी नहीं समक्ष पा रहे हैं।

अमृता के शरीर पर तेज धारदार हथियार से कई प्रहार किए गए हैं, साथ ही कमरे का सामान बिखरा पड़ा मिला है। संस्थान के परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम है इसलिए आशंका जताई जा रही है कि आरोपी अमृता का कोई जानने वाला ही हो सकता है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+