वेब कैमरे के जरिए हुई 8 मतदान केंद्रों की निगरानी
राज्य की सात विधाानसभा सीटों, डॉल्टनगंज में दो और गढवा, सेराइकेला, चाईबासा, चतरा, लातेहार और बरकठा विधानसभा में एक-एक मतदान केंद्रों पर वेब कैमरे के माध्यम से मतदान की निगरानी की गई।
गौरतलब है कि मतदान केंद्रों की निगरानी अधिकारियों द्वारा रांची और नई दिल्ली स्थित चुनाव आयोग कार्यालय से की गई।
संयुक्त चुनाव आयुक्त अशोक कुमार सिन्हा ने आईएएनएस को बताया, " चौथे चरण में दो मतदान केंद्रों की निगरानी की प्रतिक्रिया उत्साहजनक थी। हमने पांचवें चरण के तहत आठ मतदान केंद्रों की निगरानी वेब कैमरे से कराई। भविष्य में हम ज्यादा केंद्रों की निगरानी करेंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications