गोवा विधानसभा में पर्यावरण मंत्री ने मांगी माफी
पर्यावरण मंत्री ने स्वीकार किया कि समुद्र तट पर स्थित 'ट्र एक्सीस' रिसॉर्ट तटीय नियामक क्षेत्र (सीआरजेड) के नियमों के विरुद्ध है। उन्होंने कहा कि विभाग के निर्देश के बावजूद स्थानीय प्रशासन इस रिसॉर्ट को ढहाने में असफल साबित हुआ।
विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान सिक्वेरा ने कहा, "मैं इस बात के लिए सदन से क्षमा मांगता हूं कि मेरे द्वारा सदन को आश्वासन दिए जाने के बावजूद हम अवैध निर्माण को ढहाने में असफल साबित हुए क्योंकि स्थानीय उप जिलाधिकारी निर्देशों का पालन करने में सक्षम साबित नहीं हुए।"
गौरतलब है कि पणजी से 30 किलोमीटर दूर मोरजिम के तटवर्ती गांव में स्थित विवादास्पद रिसॉर्ट भी उन 286 विदेशी परिसंपत्तियों में शामिल है जिसकी जांच प्रवर्तन निदेशालय द्वारा विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के तहत की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications