वेदांत की रिफाइनरी में बॉक्साइट की कमी
संयंत्र के प्रमुख मुकेश कुमार ने कहा, "पिछले चार महीनों से हमें बॉक्साइट की पर्याप्त मात्रा नहीं मिल पा रही है।"
मुकेश कुमार ने आईएएनएस से कहा, "रिफाइनरी की 50 प्रतिशत की क्षमता को संचालित करने के लिए हमें प्रति वर्ष कम से कम 30 लाख टन बॉक्साइट अयस्क की जरूरत होती है, लेकिन हमें औसतन इसकी आधी मात्रा ही मिल पा रही है।"
भुवनेश्वर से कोई 600 किलोमीटर की दूरी पर लांजीगढ़ में स्थित 10 लाख टन प्रति वर्ष क्षमता वाली यह रिफाइनरी अगस्त 2007 में जब से शुरू हुई है, तब से अपनी क्षमता से आधा उत्पादन कर पा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications