एकीकृत आंध्र का समर्थन करने तिरुपति पहुंचे चिरंजीवी
पृथक तेलंगाना के मुद्दे पर अपना मत बदलने और विधानसभा अध्यक्ष को इस्तीफा सौंपने के बाद प्रजा राज्यम पार्टी (पीआरपी) के अध्यक्ष तिरुपति पहुंचे। तिरुपति चिरंजीवी का विधानसभा क्षेत्र है।
पीआरपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चिरंजीवी का यहां स्वागत किया। वह रायलसीमा और तटीय आंध्र के विभिन्न शहरों और गांवों में पृथक तेलंगाना के विरोध में चल रहे आंदोलन में हिस्सा लेंगे।
चिरंजीवी ने गुरुवार को घोषणा की थी कि बहुसंख्य लोगों की इच्छा के मुताबिक उन्होंने 'एकीकृत आंध्र' के लिए चल रहे आंदोलन में शामिल होने का निर्णय लिया है।
यद्यपि चिरंजीवी के इस बयान पर तेलंगाना में उनकी पार्टी के नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया जाहिर की है। इस क्षेत्र के पीआरपी के दो विधायकों ने अपना इस्तीफा देने का निर्णय लिया है जबकि पार्टी की विभिन्न जिला इकाइयों के अध्यक्ष ने अपना इस्तीफा दे दिया है।
केंद्र सरकार द्वारा तेलंगाना के गठन की प्रक्रिया को शुरू करने पर सहमति देने के बाद नौ दिसम्बर से अब तक पीआरपी के 18 विधायकों में से 15 विधायकों ने अपने इस्तीफे सौंप दिए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications